हुसैन और हुसैनी-एक कविता

कविता इमाम हुसैन अ०स०

हुसैन नायक, हुसैन ज्ञानी
हुसैन दाता, हुसैन दानी!

हुसैन है एक अमिट कहानी
हुसैन है सत्यता की वानी!

सकल सृष्टि हुसैन बोले
मेरी दृष्टि हुसैन बोले!

हुसैन राजा सभी हैं भिच्छुक
है सबका हृदय इसी का इच्छुक!

हुसैन पापों को नष्ट कर दे
हुसैन अहं को भ्रष्ट कर दे!

हुसैन प्रतीक एकता  का
हुसैन आनन्द आत्मा का!

हुसैन पूजा की आत्मा है
हुसैन मानव की आस्था है!

न पूछ मुझसे हुसैन क्या है?

हुसैन ही दूत है शान्ति का
जनक यही तो है क्रान्ति का!

हुसैन दाता सहिष्णुता का
हुसैन प्रकाश एकता का!

हुसैन त्रिलोक का है ज्ञाता
हुसैन सागर विनम्रता का!

हुसैन सावन, हुसैन जीवन
हुसैन जल है, हुसैन ही मन!

हुसैन दर्पन, हुसैन उपवन
हुसैन पर है ये प्राण अर्पन!

हुसैन मन्दिर, हुसैन पूजा
हुसैन जैसा कोई न दूजा!

हुसैन जल का है प्राणदानी
हुसैन नैनों से बहता पानी!

हुसैन जीवित, अजर, अमर है
हुसैन सिंह है, हुसैन नर है!

हुसैन है एक असीम शक्ति
हुसैन है एक अटूट भक्ति!

हुसैन शालीनता का अम्बर
हुसैन सुन्दर, शलभ, मनोहर!

हुसैन मानवता का है योद्धा
अहिंसा की है हुसैन ञ्द्धा!

हुसैन हृदय पवित्र कर दे
हुसैन ऊँचा चरित्र कर दे!

हुसैन पर है ये प्राण अर्पित
हुसैन पर आन मान अर्पित!

हुसैन अदभुत्, अमित, उजागर
हुसैन ही है दया का सागर!

हुसैन सुख को अनन्त कर दे
हुसैन दुख का भी अन्त कर दे!

हुसैन दुख का करे निवारण
हुसैन विजयी भवो का कारण!

हुसैन गौरव है भूधरा का
यही विजेता है करबला का!

हुसैन भीतर, हुसैन बाहर
हुसैन पावन, मधुर सरोवर!

हुसैन करूणामयी कथा है
न पूछ मुझसे हुसैन क्या है?

धरम है नौका, हुसैन वाहक
हुसैन ईश्वर का है सहायक!

सुमन सुमन भी हुसैन बोले
गगन गगन भी हुसैन बोले!

हुसैन बुद्धि, हुसैन वृद्धि
हुसैन ही दे रिद्धि सिद्धि!

हुसैन दुर्लभ, सुलभ, सलोना
हुसैन हीरा हुसैन सोना!

हुसैन आरिफ़ की ऊर्जा है
न पूछ मुझसे हुसैन क्या है?

💐💐"साहिल रज़ा साहेब के फेसबुक वॉल से  कॉपी"💐💐

Comments

Popular posts from this blog

जिंदादिली

A LEOPARD RESCUED FROM HUMAN POPULATION

khawab khawaish aur khabar